Sarso Bhav Teji Mandi Report 2023 : सरसों का भाव क्या है? सरसों का भाव कब बढ़ेगा ? देखें तेजी मंदी ताजा रिपोर्ट

Spread the love

Sarso Bhav Teji Mandi Report 2023 : तेल मिलों की मांग सीमित बनी रहने से घरेलू बाजार में शनिवार को सरसों के दाम स्थिर रहे। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 5,550 रुपये प्रति क्विंटल के पूर्व स्तर पर टिक रहे। इस दौरान सरसों की दैनिक आवक (daily arrivals) बढ़कर 12.25 लाख बोरियों की हुई।

सरसों का भाव कब बढ़ेगा ?

व्यापारियों के अनुसार विश्व बाजार में खाद्य तेलों (edible oils) की कीमतों में अभी तेजी की संभावना नहीं है, जिस कारण सस्ते आयातित खाद्य तेलों से सरसों तेल की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। घरेलू बाजार में सरसों की दैनिक आवकों का दबाव बना हुआ है।

Read more : Mandi Bhav: मंडी में डॉलर चना के दाम में जबरदस्त गिरावट, सोयाबीन में बढ़ोतरी, यहां देखें 16 अप्रैल के ताजा भाव

हालांकि मौसम विभाग ने आगे फिर से मौसम खराब होने का पूर्वानुमान जारी किया है। देश में सरसों की कटाई पूरी हो चुकी है तथा अब खराब मौसम का असर सरसों की फसल पर नहीं पड़ेगा।

चालू फसल सीजन में सरसों का उत्पादन (production of mustard) अनुमान ज्यादा है, तथा किसान माल रोक नहीं रहे हैं। इसीलिए आवक अभी बनी रहने की उम्मीद है।

घरेलू बाजार में तेल मिलर्स जरुरत के हिसाब से ही सरसों की खरीद कर रहे हैं। कल भी कई ब्रांडेड तेल मिलों ने सरसों की खरीद कीमतों में 25 से 50 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की।

जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें शनिवार को लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद 4-4 रुपये तेज होकर भाव क्रमशः 1062 रुपये और 1052 रुपये प्रति 10 किलो हो गई। इस दौरान सरसों खल के दाम 10 रुपये कमजोर होकर 2490 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

Read more : MP Mandi Bhav : 15 अप्रैल 2023 गंजबासौदा और बैतूल मंडी में आज के कृषि उत्पादों के भाव, जाने

सरसों की आमदन

देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक शनिवार 15 अप्रैल को 12.25 लाख बोरियों की हुई, जबकि इसके पिछले कारोबारी दिवस में आवक 8 लाख बोरियों की ही हुई थी। कुल आवकों में से प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में सात लाख बोरी, मध्य प्रदेश की मंडियों में 1.25 लाख बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 85 हजार बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में एक लाख बोरी तथा गुजरात में 80 हजार बोरी, तथा अन्य राज्यों की मंडियों में 1.35 लाख बोरियों की आवक हुई।

सरसों का रेट | Aaj Ka Sarso Ka Bhav

Read more : Wheat Mandi bhav : 15 अप्रैल 2023 के देश की सभी मंडियो के गेंहू ताजा भाव

राजस्थान हरियाणा की स्थानीय हाज़िर मंडियों में कल शनिवार को सरसों का दाम (Sarso Bhav) निम्नलिखित रहा।

मंडी का नाम सरसों का भाव ₹प्रति क्विंटल
नोहर 4400 से 4930
संगरिया 4300 से 4947
श्री गंगानगर 3521 से 5066
रावला 4150 से 4825
पीलीबंगा 4716 से 4890
सरदारशहर 4200 से 4600
अनूपगढ़ 4227 से 5131
सुमेरपुर 4550 से 5330
देवली 4200 से 5250
नोखा 3900 से 4700
ऐलनाबाद 3970 से 4850
आदमपुर 4300 से 4970
सिरसा 4200 से 4925
भट्टू 4250 से 4900

सरसों भाव भविष्य 2023: किसानों के महत्वपूर्ण प्रश्न :- FAQs

सरसों का सरकारी रेट क्या है?

इस बार भारत सरकार ने सरसों का भाव MSP मूल्य (न्यूनतम समर्थन मूल्य) 5,450 रूपए/ प्रति क्विंटल रखा है। हालांकि हाज़िर मंडियों में सरसों सरकारी रेट से क़रीब 600 से 700 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिक रही है।

Read more : Sarso Bhav : सरसों के भाव में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट, आयातित खाद्य तेल में मंदा, देखें ताजा रिपोर्ट

सरसों का भाव कब बढ़ेगा?

चालू फसल सीजन में सरसों का उत्पादन अनुमान ज्यादा है, तथा किसान माल रोक नहीं रहे हैं। इसीलिए आवक अभी बनी रहने की उम्मीद है। ऐसे में वर्तमान स्थिति को देखते हुए फिलहाल आने वाले कुछ दिनों में सरसों भाव में बड़ी तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे ।

Leave a Comment