Piploda news : नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का भाजपा ने जलाया पुतला रानी कमलापति पर की थी अभद्र टिप्पणी

Spread the love

Piploda news। रानी कमलापति पर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह के विवादित बयान पर भाजपा मंडल द्वारा नाका न.1 पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन, अजजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शंकरलाल चरपोटा व पदाधिकारी कार्यकर्ताओ द्वारा कांग्रेस नेता गोविंद सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की।

क्या कहा था नेता प्रतिपक्ष ने

गोविंद सिंह ने कहा कि रानी कमलापति को कोई नहीं जानता, ढूंढ-ढूंढकर भाजपा नाम रख रही है। साथ ही कहा कि भाजपा दोबारा राजा-महाराजा का राज लाना चाहती है। भोपाल का रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति। जो नाम हमने सुना नहीं। उनको ढूंढ ढूंढ कर उनका नाम स्थापित कर रहे है। इसलिए कर रहे है कि राजा-रानी जिन्होंने दलितों, शोषितों पर लगातार अत्याचार किए, उनका महिमांडन का काम कर रहे।

Read more Maruti Suzuki Swift मारुति सुजुकी पर मिल रहा है बंपर ऑफर साथ ही अच्छे माइलेज और फीचर्स के साथ

इनकी रही उपस्थिति-

इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश पाटीदार, उपाध्यक्ष जोरावर सिंह, ओपी जोशी, भंवर धनगर, मण्डल मंत्री भेरू सिंह अयाना, नारायण धनगर, महेश बोहरा, भेरूलाल सरपंच, पार्षद प्रवीण सिंह राठौर, नरेंद्र नागर, युवा मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष राकेश जाट, समरथ जाट, आकाश शर्मा, पवन पाटीदार, राहुल जाट, लेखराज सिंह, लिपेश राठौड़, अश्विन गौड़, पप्पू जाट, तोलाराम चरपोटा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Crop Insurance  list : इन जिलों के किसानों के खातें में जमा होगा 400 करोड़ का फसल बीमा, देखीए लिंस्ट में अपना नाम|

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा या नहीं? कच्चे तेल के भाव पर जानें लेटेस्ट अपडेट

Leave a Comment