रतलाम प्रस्फुटन समिति ने शुरू किया पंछी बचाओ अभियान के तहत बाटे सकोरे

Spread the love

 पिपलौदा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड समन्वयक युवराज सिंह पंवार के मार्गदर्शन में नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पंछी बचाओ अभियान की शुरुआत की गई। जिसके तहत नगर में सकोरे का वितरण किया गया।

रतलाम प्रस्फुटन समिति ने शुरू किया पंछी बचाओ अभियान के तहत बाटे सकोरे

सेक्टर समन्वयक गणपत जाधव ने बताया कि 40° तापमान में पंछियो को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है, पंछियो की प्यास की चिंता करते हुए समिति द्वारा सकोरे बांटने का कार्य किया जा रहा है। प्रस्फुटन समिति संरक्षक प्रफुल जैन ने बताया गया कि प्रकृति में जीने का अधिकार सभी प्राणियों को है, प्रकृति पर एकाधिकार ना मानते हुए हमे मानव मूल्यों का पालन करते हुए भीषण गर्मी को देखते हुए पंछियो के लिए अपने घरो की छत पर दाने-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। समिति अध्यक्ष अभिषेक जैन पालरेचा ने बताया कि पंछी बचाओ अभियान अंतर्गत किसी भी व्यक्ति को पंछियो के लिए पानी के सकोरे की आवश्यकता हो तो समिति से सम्पर्क कर सकोरे प्राप्त कर सकते है।

Read more Sarso Bhav Teji Mandi Report 2023 : सरसों का भाव क्या है? सरसों का भाव कब बढ़ेगा ? देखें तेजी मंदी ताजा रिपोर्ट

सर्वप्रथम पुलिस थाना पिपलौदा से अभियान का शुभारंभ हुआ जहाँ थाना प्रभारी रेवल सिंह बरडे व उप निरीक्षक के एल दायमा को समिति द्वारा सकोरे भेट किये गये। इस अवसर पर प्रस्फुटन समिति के संजय जाट, जाकिर अली, राहुल जाट, लेखराज सिंह, राहुल राव, माधवराव व सोनल बघेल के साथ सामाजिक कार्य मे स्नातक/स्नाकोत्तर अध्ययन केंद्र के अनिल पाटीदार, जगदीश बैरागी, कांतिलाल पाटीदार आदि परामर्शदाता व छात्र-छात्राए उपस्थित थे।

Read more Piploda news : नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का भाजपा ने जलाया पुतला रानी कमलापति पर की थी अभद्र टिप्पणी

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें अर्जुन पाटीदार 9617581494

Leave a Comment