Piploda news : प्रस्फुटन समिति ने शुरू किया पंछी बचाओ अभियान बाटे सकोरे

Spread the love

Piploda news :  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड पिपलोदा ब्लॉक समन्वयक युवराज सिंह पंवार के मार्गदर्शन में नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड 05 पिपलोदा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पंछी बचाओ अभियान की शुरुआत की गई। जिसके तहत नगर में सकोरे बांटने का कार्य किया जा रहा है।

पिपलोदा सेक्टर समन्वयक गणपत जाधव ने बताया कि 40° तापमान में पंछियो को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है,पंछियो की प्यास की चिंता करते हुए समिति द्वारा सकोरे बांटने का कार्य किया जा रहा है।

Read more : रतलाम प्रस्फुटन समिति ने शुरू किया पंछी बचाओ अभियान के तहत बाटे सकोरे

प्रस्फुटन समिति संरक्षक प्रफुल जैन ने बताया गया कि प्रकृति में जीने का अधिकार सभी प्राणियों को है, प्रकृति पर एकाधिकार ना मानते हुए हमे मानव मूल्यों का पालन करते हुए भीषण गर्मी को देखते हुए पंछियो के लिए हम सभी को अपने घरो की छत पर दाने-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।

समिति अध्यक्ष अभिषेक जैन पालरेचा ने बताया कि पंछी बचाओ अभियान अंतर्गत किसी भी व्यक्ति को पंछियो के लिए पानी के सकोरे की आवश्यकता हो तो समिति से सम्पर्क कर सकोरे प्राप्त कर सकते है। सर्वप्रथम थाना पिपलोदा पर सकोरे बांटे गए। इस अवसर पर थाना प्रभारी रेवल सिंह बरर्ढे,उप निरीक्षक के एल दायमा, प्रस्फुटन समिति के संजय जाट, जाकिर अली, राहुल जाट, लेखराज सिंह, राहुल राव, माधव राव व सोनल बघेल के साथ सामाजिक कार्य मे स्नातक/स्नाकोत्तर अध्ययन केंद्र के अनिल पाटीदार,जगदीश बैरागी,कांतिलाल पाटीदार आदि परामर्शदातागण व छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।

Read more : Piploda news : नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का भाजपा ने जलाया पुतला रानी कमलापति पर की थी अभद्र टिप्पणी

9617581494 खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें अर्जुन पाटीदार

patidar@123

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *