पिपलोदा मे भाजयुमो मण्डल की बैठक आयोजित की गई

पिपलौदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल की बैठक नगर के झाला चौराहा स्थित शिवाय पैलेस पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा ने युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है व आगामी चुनाव में युवाओ की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। हमे हमारे बूथ पर पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ाना है। इसलिए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाना है।

मण्डल स्तर पर होगा मैराथन दौड़ का आयोजन

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने आगामी आयोजन सम्बन्धी जानकारी देते हुवे बताया कि 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती के अवसर पर मण्डल स्तर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जावेगा। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, राजकुमार सोनी, राकेश जाट, पारस सुराणा, विनोद धनगर, राजकुमार गुर्जर, अनिल पाटिदार, रवि पाटिदार, अशोक धनगर, बालाराम पाटिदार, शंकरलाल निनामा, रितिक गुर्जर, मुकेश जाट, युवराज सिंह, केशुराम, कालू सिंह, भोला पर्वत, अश्विन गौड़, लिपेश राठौड़, सक्षम नांदेचा, राकेश पर्वत आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री अंकित जैन ने किया आभार मीडिया प्रभारी गोरव टांकवाल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *