अटल ग्राम द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत, चित्रकला व कुर्शी रेस प्रतियोगिता आयोजित स्कूलों में भेट की नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर

पिपलौदा। अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जन्म जयंती पर नगर के गरुकुल एकेडमी, सनराइज एकेडमी व सरस्वती शिशु मन्दिर में कुर्शी रेस, चित्रकला व राष्ट्रभक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर सहभगिता की। प्रतियोगिता में संगठन प्रमुख अभय कोठारी, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, रतनपुरी ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि संजय पूरी गोश्वामी, पार्षद नरेंद्र नागर, नारायण धनगर, मनीष जायसवाल अतिथि थे। अतिथि वक्ताओं ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला।प्रधानाध्यापक देवश्री जायसवाल, राघवेंद्र राजावत, सोमेन्द्र सिंह सिसोदिया को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर भेट की साथ ही वार्षिक कैलेंडर व जलमित्र समाचार पत्रिका का विमोचन किया। संचालन संगठन के प्रफुल जैन ने किया आभार प्रभारी महेश बोहरा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *