Mrs world: 21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड का ताज भारत को:63 देशों को पछाड़कर जम्मू-कश्मीर की सरगम कौशल बनीं विजेता, पति नेवी में, खुद टीचर रहीं

Spread the love

Mrs world : सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। 21 साल बाद यह ताज भारत वापस आया है। इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से सरगम कौशल ने जीत हासिल की है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम प्रोफेशन से टीचर हैं। उन्होंने नेवी के एक ऑफिसर से 2018 में शादी की है। सरगम ने अपनी कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता और पति को दिया है।

Ranji Trophy: 17 चौके…2 छक्के…टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस दिग्गज ने बल्ले से मचाई तबाही..ठोका शतक

मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी अनाउंसमेंट की गई है। यहां क्राउनिंग मोमेंट की एक झलक शेयर करते हुए लिखा गया है, लंबा इंतजार अब खत्म हुआ। 21 सालों बाद हमारे पास ये क्राउन वापस आ चुका है। बता दें कि सरगम से पहले 2001 में डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने ये खिताब जीता था। इस पुरस्कार की जूरी पैनल में अभिनेत्री सोहा अली खान, विवेक ओबरॉय और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल थे।

News update ‘केले की दुकान लगाओ… अंडे बेचो जाके..’ भारतीय खिलाड़ियों को कपिल देव ने दी अजीबोगरीब सलाह, देखें वीडियो

कोन हैं सरगम कौशल?

32 साल की सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं, उन्होंने इंग्लिश लिट्रेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर टीचर भी काम कर चुकी हैं। सरगम ने 2018 में शादी की थी, उनके पति इंडियन नेवी में हैं।

BOLLYWOOD UPDATE जब अर्जुन कपूर को सौतेली मां श्रीदेवी के गुजरजाने के सालों बाद छलका दर्द, दे दिया बड़ा बयान, चारो तरफ बयान की

2001 में आखिरी बार भारत ने जीता था ये क्राउन

डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने 21 साल पहले यानी 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब हासिल किया था। अदिति ये क्राउन जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। अदिति एक एक्ट्रेस भी हैं, उन्होंने भेजा फ्राई, दे दना दन, स्माइल प्लीज जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

बता दें कि मिसेज वर्ल्ड दुनिया का पहला ऐसा ब्यूटी पेजेंट है, जिसे शादीशुदा महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसकी शुरुआत 1984 में हुई थी। पहले इसका नाम मिसेज अमेरिका था, जिसे बाद में मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड कर दिया गया था। साल 1988 में इसका नाम मिसेज वर्ल्ड पड़ा। पहला मिसेज वर्ल्ड खिताब जीतने वालीं महिला श्रीलंका की रोजी सेनायायाके थीं।

Toyota CNG : लोगों के दिलों पर राज करने आ रही है किलर लुक में Toyota Innova Crysta CNG, देंगी दमदार माइलेज

इससे जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें…

शादी के 23 साल बाद बनी ब्यूटी क्वीन, 19 साल की बेटी की मां ने 22 सुंदरियों को पीछे छोड़ पहना ताज

राजस्थान के जयपुर की श्वेता डाहड़ा ने हाल ही में मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 पेजेंट की प्लेटिनम कैटेगरी में विनर का ताज जीता है। श्वेता जब रैंप पर कैटवॉक करती हैं तो मॉडलिंग में अच्छे-अच्छों को मात दे देती हैं। 19 साल की बेटी की मां श्वेता ने ब्यूटी क्वीन बनकर अपने हुनर को साबित कर दिया। अब श्वेता की अगली मंजिल दुबई होगी, जहां नवंबर में वह मिसेज यूनिवर्स 2022 पेजेंट के लिए डिफरेंट स्टेट की विनिंग डिवा के साथ कॉम्पीट करेंगी

 

Leave a Comment