मुख्यमंत्री महिदपुर में विकास यात्रा में शामिल हुए

Spread the love

मुख्यमंत्री महिदपुर में विकास यात्रा में शामिल हुए

उज्जैन 23 फरवरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को महिदपुर में आयोजित विकास यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री हैलीपेड पहुंचने के बाद विकास रथ पर सवार हुए। विकास यात्रा महिदपुर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर तथा माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी का आत्मीय अभिवादन किया। इस दौरान विकास यात्रा रथ में वित्त मंत्री एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक महिदपुर श्री बहादुर सिंह चौहान, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

क्रमांक 0637 अनिकेत/जोशी

Leave a Comment