तरुण परिषद ने किया दादा आदिनाथ का सक्रस्त अभिषेक

पिपलौदा। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन तरुण परिषद द्वारा नगर के झंडा चोक स्थित श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर पर भगवान श्री आदिनाथ दादा का सक्रस्त अभिषेक किया। परिषद के पूर्व राष्ट्रीय प्रचार मंत्री प्रफुल जैन ने बताया कि साध्वी श्री प्रीति दर्शना श्रीजी म.सा.आदि ठाणा की निश्रा में आयोजित अभिषेक में समाजजनों ने सहभगिता कर विधिविधान से दादा का अभिषेक किया व अभिषेक पश्चयात आरती की गई। इस अवसर पर वाटिका उपाध्यक्ष महेश बोहरा, संजय नांदेचा, नवयुवक परिषद अध्यक्ष नीलेश नांदेचा, तरुण परिषद अध्यक्ष अर्पित बरमेचा, सक्षम नांदेचा, यस सुराणा, प्रिंस जैन, क्रिस मेहता, शुभम भंडारी, प्रियांशु सांखला, पर्व जैन, सुभ जैन आदि उपस्थित थे।
Arjun patidar 9617581494