गणतंत्र दिवस पर आज उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे

Spread the love

गणतंत्र दिवस पर आज उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे

उज्जैन 25 जनवरी। गणतंत्री दिवस 26 जनवरी को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव दशहरा मैदान स्थित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव प्रात: 8.58 बजे दशहरा मैदान के मुख्य कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके बाद प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन, मध्य प्रदेश गान होगा। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव प्रात: 9.05 बजे से 9.10 बजे तक परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद प्रात: 9.10 बजे से 9.30 बजे तक मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में प्रात: 9.30 बजे से 9.45 बजे तक राष्ट्रपतिजी के जय के नारे, हर्षफायर एवं मार्चपास्ट किया जायेगा। इसके बाद प्रात: 9.45 बजे से 10.15 बजे तक झांकियों का प्रदर्शन होगा। तत्पश्चात प्रात: 10.20 बजे से 11.30 बजे तक मुख्य अतिथि के द्वारा पारितोषिक वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

क्रमांक 0263 उज्जैनिया/जोशी

Leave a Comment