उज्जैन -भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ,युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला ,सांसद अनिल फिरोजिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उमेश जाट की सहमति से विशाल मेहता पलवा को युवा मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया है l मेहता को जिला मंत्री बनाए जाने पर इष्ट मित्रों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी l