सीएम राइज स्कूल में एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

Spread the love

 

सैलाना शासकीय सी. एम.राइज उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना में एक भारत श्रेष्ठ भारतीय के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

भारत के विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक परंपरा, भाषायी,खानपान,भौगोलिक आदि भिन्नताये हैं।भारत के इन विभिन्न राज्यों की इन विशिष्टताओं को अंतर्राजीय सम्ममिशरण के उदेशयो से  भारत सरकार  द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत अंतर्गत दो राज्यों की जोड़ी बनाई गई हैं।

इसके अंतर्गत जोड़ी राज्यो की सांस्कृतिक,भाषाई,खानपान, भौगोलिक आदि विशेषताओ की परस्पर समझ हेतु विभिन्न गतिविधियां की जाना है ।इस हेतु मणिपुर एवम नागालैंड राज्य के साथ मध्यप्रदेश की जोड़ी बनाई गई हैं।

इसी क्रम में सी. एम.राज्य उत्कृष्ट विद्यालय सैलाना में मणिपुर एवम नागालैंड की वर्णमाला सीखना विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने कहा कि इस अवधारणा से भारत के समस्त राज्यो में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी।

निबंध प्रतियोगिता में संस्था दानित्य प्रजापत ने प्रथम स्थान व दुर्गेश रजक ने द्वितीय स्थान अर्जित किया है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रतियोगिता के प्रभारी व्याख्याता डा.राजेश सोनी ने बताया की विभिन्न शीर्षको के तहत इस प्रकार की प्रतियोगिता निरंतर आयोजित की जावेंगी।

व्याख्याता सतीश यादव,मानसिंह डामोर ,अभीधा सोलंकी ने विद्यार्थियों को निर्देशित किया। निबंध के मूल्यांकन का दायित्व वरिष्ठ अध्यापक डा.अर्जुन पवार ने किया।

patidar@123

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *