कलेक्टर सरवन में विकास यात्रा में सम्मिलित हुए मौके पर 286 शिकायतों का निराकरण किया गया

06 फरवरी 2023/ मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित विकास यात्रा सैलाना जनपद के सरवन ग्राम पहुँची। विकास यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, आमजनों के साथ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और विभागों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए।
विकास यात्रा के दौरान शासन की विभिन्न विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर लगभग 286 शिकायतें सुनीं और मौके पर उनका निराकरण किया गया। स्थानीय विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपस्थित नागरिकों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया। विकास यात्रा 7 फरवरी को सालरापाडा, कोलपुरा, कुंडा और गराड सहित अन्य ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगी।