Indore News Video : कचरा मिक्स करने से रोका तो निगमकर्मी पर तान दी रिवाल्वर

Spread the love

Indore News Video : कचरा मिक्स करने से रोका तो निगमकर्मी पर तान दी रिवाल्वर
कचरा मिक्स करने से रोकने पर हुए विवाद में रहवासी ने निगमकर्मी पर रिवाल्वर तान दी। घबराए निगमकर्मियों को मौके से भागना पड़ा। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने के बावजूद न पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई की न निगम ने शिकायत करना जरूरी समझा। बताया जा रहा है कि रिवाल्वर दिखाने वाला पूर्व विधायक का रिश्तेदार है। इसी के चलते मामले में कोई शिकायत नहीं हुई।

Credit by:– Twitter ( nai dunia )

Read more : Sahjan Ki Kheti : बरसेगा धन – हो जाओगे मालामाल, एक बार लगाओ और 10 साल कमाई, कीजिये ये खेती

घटना स्कीम 103 के मंगल विहार कालोनी की है। पेट्रोल पंप संचालक महेश पटेल के घर कचरा कलेक्शन गाड़ी पहुंची थी। निगमकर्मी का पटेल की पत्नी से गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच महेश पटेल वहां रिवाल्वर लेकर पहुंच गया। उसने अपशब्द कहते हुए निगमकर्मी पर रिवाल्वर तान दी। इसके बाद निगमकर्मी वहां से निकल गए। मामले की जानकारी निगम के अधिकारियों और स्थानीय पार्षद तक भी पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझोता हो गया है। पटेल पूर्व विधायक मनोज पटेल का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

Read more : MP News : बेहाल है मुरैना के थानों का हाल, अनुभवी अधिकारियों की जगह युवा उप निरीक्षकों के भरोसे सुरक्षा की कमान

इसके पहले भी हो चुकी है घटना

गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने की बात को लेकर निगमकर्मियों से विवाद की घटना इसके पहले भी हो चुकी है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन काम में लगे कर्मचारियों का कहना है कि कई इलाकों में लोग गीला और सूखा कचरा अलग-अलग नहीं करते हुए मिक्स कर देते हैं। हम इस बारे में कई बार समझाइश देते हैं लेकिन लोग नहीं मानते। जब हम उन्हें गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने को कहते हैं तो वे विवाद करने लगते हैं। हमेें अधिकारियों से स्पष्ट निर्देश हैं कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग ही लेना है। कई बार तो हमें खुद ही कचरा अलग-अलग करना पड़ता है।

Leave a Comment