धार्मिक पाठशाला में सुनिश्चित हो बच्चो की सहभागिता – श्रीमती मुथा महिला परिषद राष्ट्रीय पदाधिकारीयो ने किया दौरा

Spread the love

धार्मिक पाठशाला में सुनिश्चित हो बच्चो की सहभागिता – श्रीमती मुथा

 

महिला परिषद राष्ट्रीय पदाधिकारीयो ने किया दौरा

 

पिपलौदा। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमा बेन मुथा बेंगलोर के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारी संगीता पोरवाल, सुनीता खाबिया मंदसोर पिपलौदा स्थित श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर पहुँचे। सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों ने दादा आदिनाथ व दादा गुरुदेव के दर्शन लाभ लिए। तत्पश्चात स्थानीय शाखा की बैठक ली गई। शाखा द्वारा सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीयो का साल श्रीफल भेट कर बहुमान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मुथा ने धार्मिक पाठशाला में बच्चो की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा ताकि बच्चे धार्मिक बाल संस्कार योजना का लाभ ले व धार्मिक पुस्तको का अध्ययन कर सके। महिला परिषद अध्यक्ष अनिता नांदेचा ने शाखा स्तर पर संचालित गतिविधियों के बारे में बताया। बैठक में गुणबाला धींग, सुधा नांदेचा, मनीषा बोहरा, अलका भण्डारी, मंजू बाबेल, वाटिका ट्रस्ट के विशाल धींग, अमित जैन राकोदा, नवयुवक अध्यक्ष निलेश नांदेचा, ऋषभ धींग आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वाटिका उपाध्यक्ष महेश बोहरा ने किया। आभार पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रफुल जैन ने माना।

patidar@123

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *