अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुचाए कार्यकर्ता- उपाध्याय भाजपा मण्डल की कामकाजी बैठक आयोजित

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

 

पिपलौदा। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाए को जन जन तक पहुचाने व वंचित हितग्राहियो को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु बूथ स्तर तक कार्यकर्ता प्रयास करे व अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुचाए उक्त बात नगर के भूतेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक में जिला महामंत्री व मण्डल प्रभारी प्रदीप उपाध्याय ने कार्यकर्ताओ से कही।

बूथ स्तर पर होगा प्रधानमंत्री के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम – गुडरखेड़ा

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर नगर एवं ग्राम शक्ति केंद्र की टोली के साथ बैठक करने एवं प्रधानमंत्री जी के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम को पोलिंग बूथ स्तर तक आयोजित करने की योजना पर प्रकाश डाला। सर्वप्रथम भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। बैठक में मण्डल उपाध्यक्ष कचरूलाल जाट, भंवरलाल धनगर, कारूलाल डांगी, जोरावर सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, लोकेंद्र सिंह बड़ोदा, चंद्रप्रकाश पालीवाल, प्रकाश जायसवाल, अतुल गौड़, सांसद प्रतिनिधि संजय पूरी, भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन, प्रकाश पाटीदार, महेश बोहरा, भेरूसिंह अयाना, गोपाल पटेल, मनमोहन सिंह, पार्षद प्रवीण सिंह राठौर, नारायण धनगर, नरेंद्र नागर, भंवरगिरी गोश्वामी, लाखन सिंह शेरपुर, देवेंद्र शर्मा, भागीरथ पाटिदार, अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संजय सोलंकी, राजेश सिसोदिया, पारस सुराणा, राजकुमार गुर्जर, लिपेश राठौड़, राजेश मालवीय, सक्षम नांदेचा आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री अशोक निनामा ने किया आभार महामंत्री दिनेश पाटीदार ने माना।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *